{"_id":"5d3371628ebc3e6cea1767fc","slug":"udhampur-news-jammu-news-udhampur-news-jmu189754857","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज पाइप डालने को खोदी गई सड़क से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज पाइप डालने को खोदी गई सड़क से लोग हुए परेशान
विज्ञापन
उधमपुर में कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोग।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन के लिए खोदी गई बेतरतीब सड़क को लेकर वार्ड बीस के बिल्लन बावली क्षेत्र के लोगों ने निर्माणकार्य में जुटी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक अधूरे कार्य को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह आगे का कार्य नहीं करने देंगे।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र को जाने वाली मुख्य सड़क को खोदकर शहर में बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। गुस्साए स्थानीय लोगों ने शनिवार को पूर्व सरपंच बिशन दास के नेतृत्व में एकत्र होकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि किसी भी कार्य को तरीके से किया जाना चाहिए लेकिन पाइप बिछाने के कार्य में जुटी कंपनी पूरी सड़क को खोदकर कार्य कर रही है। सड़क पर लोगों के पैदल चलने लायक भी जगह नही छोड़ी गई है। सड़क पर जितने मीटर तक कार्य चल रहा है उसको पूरी तरह से खोदकर व मिट्टी डालकर कवर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वो ना तो निर्माणकार्य के खिलाफ हैं और ना ही कंपनी के खिलाफ है लेकिन कंपनी के कार्य करने के गलत तरीके को लेकर वे परेशान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्य को करते समय इस बात भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि लोगों को किसी किस्म की असुविधा न हो। जब अधूरा कार्य खत्म हो तब आगे का कार्य किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक कंपनी अपने कार्य करने के तरीके में सुधार नहीं करती उसे क्षेत्र में कार्य नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे उनको उग्र प्रदर्शन ही क्यों न करना पडे़।
क्षेत्र की मुख्य सड़क को पूरी तरह से खोदे जाने से लोगों को पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं मिल रहा है। निर्माणकार्य के चलते क्षेत्र के लोगों की दिन चर्या काफी हद तक प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में स्थित बिल्लन बावली पर हर रोज सैकड़ों लोग पानी लेने व नहाने के लिए आते हैं। जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ है लोग बावली तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
बिशन दास
सड़क को पूरी तरह से खोदकर मिट्टी से कवर कर दिया गया है। बारिश होने से सडक की मिट्टी पूरी सड़क पर फैल रही है जिससे मार्ग पर गंदगी व फिसलन बढ़ जाने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों सहित बीमार, व बुजुर्गों को कहीं जाने को लेकर गंभीर समस्या पेश आ रही है।
संजीत कुमार
निर्मामकार्य में जुटी कंपनी बेतरतीब तरीके से कार्य करवा रही है। इससे क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। पिछला कार्य पूरा किए बिना ही कंपनी आगे सड़क पर खुदाई का कार्य शुरू कर देती है जबकि पीछे पाइप डालने के बाद सड़क को अच्छे से कवर नहीं किया जा रहा है। कंपनी को कार्य के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। ताकि आने वाले समय में इसको लेकर समस्या उत्पन्न न हो।
आर्यन शर्मा