{"_id":"5d8e71538ebc3e93c202bb7e","slug":"udhampur-news-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu194068146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र और दशहरा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र और दशहरा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नवरात्र व दशहरा पर्व की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिला विकास आयुक्त डा. पीयूष सिंगला ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन कर विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश। सबसे अधिक सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया गया।
बैठक का आयोजन डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में हुआ। डीडीसी ने कहा कि दोनों त्योहारों को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सीएमओ को स्वास्थ्य सुविधाओ के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीएचई विभाग को त्योहारों में जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई देने को कहा। पीडीडी से अधिकारी से कहा कि त्योहारों में अघोषित बिजली कटौती को बंद कर दिया जाए। सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के सीईओ को निर्देश दिए गए। तहसीलदार, एफसीएस के एडी, फूड सेफ्टी आफिसर को लगातार बाजार में बेचे जा रहे सामान पर नजर रखने को कहा। अगर कोई जरूरत से अधिक दाम में सामान बेचता है उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। त्योहारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रावण, कुंभकर्ण के पुतले जाने वाले स्थल सुभाष स्टेडियम में भी सुरक्षा के सख्त प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसएसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे, एडीडीसी अशोक कुमार, एडीसी डा. गुरविंद्रजीत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।