फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news jammu kashmir

बरसात में जलभराव की परेशानी से जूझ रहा है उधमपुर शहर

विज्ञापन
udhampur news jammu kashmir
उधमपुर में गलियों की सफाई न होने के कारण सड़क पर भरा पानी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बरसात के मौसम में आधे से ज्यादा शहर जल भराव की परेशानी से जूझ रहा है। बारिश होते ही शहर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव हो रहा है। जानकारी के बावजूद नगर परिषद जलभराव का कारण बन रहे नाले व नालियों को साफ नहीं कर रहा है। बारिश के दौरान जलभराव होने पर शहर का जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बरसात का मौसम शुरू होने से पहले नगर परिषद की तरफ से शहर में मौजूद नाले व नालियों की अच्छी तरह से सफाई की जाती है, ताकि बारिश पड़ने पर बारिश का पानी बाहर निकल जाए और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, लेकिन नगर परिषद ने इसको लेकर कुछ नहीं किया है। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की परेशानी सामने आ रही है। पानी भरने पर सड़कों व गलियों में लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग, धार रोड के विभिन्न हिस्सों में बारिश के दौरान पानी भर रहा है और शहरवासियों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। बारिश के दौरान यह परेशानी कई बार सामने आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद ने बंद नालियों को खोलने का काम नहीं किया है। शहर के शिवनगर में एसएसपी कार्यालय के बाहर नाली कई दिनों से बंद पड़ी है। सोमवार को भी एसएसपी कार्यालय के बाहर घंटों तक पानी बहता रहा और शहरवासियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आदर्श कालोनी, बाड़यां, लंबी गली, मुखर्जी बाजार व शहर के विभिन्न हिस्सों में नालियां गंदगी से भड़ी है और बारिश होने पर इन इलाकों में जलभराव हो रहा है। शहरवासियों ने नाले व नालियों को साफ करने की मांग को कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के पास रखा है, लेकिन अभी तक नगर परिषद ने इसको लेकर कुछ नहीं किया है। शहरवासियों का कहना है कि अभी तो बरसात की शुरूआत हुई है। अगर अब भी नगर परिषद ने गंदगी से भरी नालियों को साफ नहीं किया तो आने वाले दिनों में परेशानी दुगनी हो जाएगी।
विज्ञापन

--
माशकी (नाली साफ करने व झाडू़ लगाने वाले कर्मचारी) कम होने के कारण शहर की नालियां साफ नहीं हो पा रही है। नगर परिषद में केवल चार माशकी है। बाकी के सफाई कर्मचारी नालियों को साफ नहीं करते हैं। फिर भी बारी बारी से नालियों को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि शहर को जल्द जलभराव की परेशानी से राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed