फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, health news

Udhampur News: 10 सालों से स्टाफ कम, इलाज करवाने में निकल रहा दम

Fri, 15 Aug 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 15 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, health news
क्षेत्रवासी इलाज के लिए दस किलोमीटर दूर पीएचसी बसंतगढ़ जाने पर मजबूर
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक बसंतगढ़ में पड़ते कदवा क्षेत्र में 10 सालों से स्टाफ कम होने के कारण लोगों को इलाज करवाने में दम निकल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सब सेंटर बनाया गया है।
मगर पिछले कई सालों से सेंटर में स्टाफ की कमी के चलते क्षेत्रवासी परेशान हैं। गौरतलब है कि दस दिन पहले क्षेत्र में सीआरपीएफ का वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर जाने से दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे। जबकि 16 जवान घायल हो गए थे। इसके चलते घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए भी क्षेत्र में स्थित सेंटर में स्टाफ न होने के चलते बसंतगढ़ पीएचसी सेंटर ले जाना पड़ा था।
विज्ञापन

इस हादसे को दस दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से सेंटर में स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया गया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच रशीद का कहना था कि क्षेत्र मेंं मौजूदा समय में सड़क की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। जिसके चलते आए दिन अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में मौजूदा समय में सिर्फ एक महिला कर्मचारी को लगाया गया है जोकि सेंटर में कम फिल्ड़ में ज्यादा रहती है। जिसके चलते स्थानीय गांववासियों को मजबूरन 10 किलोमीटर दूर बसंतगढ़ पीएचसी में जाकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से सेंटर में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके है।
इसके बावजूद दस साल बीत जाने के बाद भी सेंटर में स्टाफ की कमी दूर नहीं हो सकी है। उनका कहना था कि जिस तरह से क्षेत्र की सड़क की दशा है उसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के चलते अगर किसी समय कोई सड़क हादसा हो जाए तो सेंटर में प्राथमिक उपचार देने के लिए भी न तो स्टाफ है और न ही सुविधाएं।
जिसके चलते हम एक बार फिर से विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द सेंटर में स्टाफ की कमी को दूर कर कर्मचारियों की तैनाती की जाए। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।

विभाग के अधिकारियों से बात कर सेंटर में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को सेंटर में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके और उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।
-रणबीर सिंह पठानिया, विधायक उधमपुर ईस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed