{"_id":"68b36115831bf584e50726d8","slug":"udhampur-news-govt-school-news-cricket-ground-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126883-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकारी स्कूल लाली व चवाल को जल्द मिलेंगे खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकारी स्कूल लाली व चवाल को जल्द मिलेंगे खेल मैदान
Sun, 31 Aug 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लाॅक मौंगरी की पंचायत लाली के सरकारी मिडिल स्कूल लाली और चवाल में जल्द ही खेल मैदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए पीआरआई कैपेक्स बजट के तहत विकास कार्य की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग करीब साढे 4 लाख की लागत से इस काम को पूरा करेगा।
स्कूलों में खेल मैदान की सुविधा मिलने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर ग्रामीण भी खुश हैं। सोम राज, सुनील शर्मा, देविंदर सिंह, बोधराज और अन्य ने बताया कि इन स्कूलों में खेल मैदान के लिए जगह तो उपलब्ध है लेकिन उबड़-खाबड होने के कारण इसमें जरूरी खेल गतिविधियों का सही तरीके से संचालन नहीं हो पाता है।
मिडिल स्कूल लाली और चवाल में खेल मैदान बनाने को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग