{"_id":"68b362d6e7ecfe5d0b0da931","slug":"udhampur-news-electricity-and-water-supply-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126869-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से बिजली विभाग को तीन करोड़ जलशक्ति को पांच करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से बिजली विभाग को तीन करोड़ जलशक्ति को पांच करोड़ का नुकसान
Sun, 31 Aug 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते मनवाल क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुआ 33 केवी लाइन का
मौजूदा समय में भी जिले के कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई नहीं हो पाई बहाल
जिले में पांच दिन पहले हुई भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी
उधमपुर। जिले में पांच दिन पहले हुई भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी है। लोगों के मकान जमींदोज होने से बिजली-पानी की सप्लाई ठप हो गई थी। मौजूदा समय में भी जिले के कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है।
बिजली विभाग के अनुसार प्राकृतिक आपदा के चलते तीन करोड़ जबकि जलशक्ति विभाग को पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मौजूदा समय में दोनों विभाग के अधिकारी जिले के कई क्षेत्रों में नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
जिले में जल शक्ति विभाग की 207 स्कीमों के तहत पीने के पानी की सप्लाई जाती है। इसमें से 142 स्कीमों को बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है जबकि विभाग ने मौजूदा समय तक 42 स्कीमों को ही अस्थायी तौर पर चलाया है। बाकी स्कीमों पर मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बारिश से हुई तबाही के कारण विभाग को अभी तक पांच करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
बारिश से बिजली के कई खंभे व ट्रांसफार्मर बहे
तीन दिन हुई भारी बारिश के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई जगहों पर बिजली के ट्रांसफार्मर, खंभे, बिजली की तारों के साथ-साथ 33 व 11 केवी की लाइन को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते कई टावर क्षतिग्रस्त होकर गिर गए हैं और कई की फाउंडेशन टूट चुकी है। हालांकि विभाग ने क्षतिग्रस्त हुई 33 व 11 केवी की लाइन की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कर दिया है। पांच दिन बीतने के बाद भी रामनगर, पंचैरी, मजालता, मौंगरी, चिनैनी के दूरदराज के क्षेत्र, बसंतगढ़ के पहाड़ी क्षेत्र, लद्दा ए व बी, पखलाई, ब्लॉक घोरड़ी बरमीन में पड़ती कई पंचायतों में बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। शहर के वार्ड नंबर 17 में भी पिछले पांच दिनों से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है।
तवी किनारे बने कई पंपिंग स्टेशन व रिसिविंग स्टेशनों को हुआ नुकसान
जल शक्ति विभाग के तवी नदी के किनारे बनाए फिल्टर प्लांट, पंपिंग स्टेशन, रिसिविंग स्टेशन नदी में आई बाढ़ की चपेट में आने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें खासतौर पर जगानू, ठिल रौंद, सतैनी, कावा, स्याल के अलावा कई स्टेशनाें को बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में आने से कई मोटरें व फिल्टर प्लांट सहित पंपिंग स्टेशन में लगी मोटरें व अन्य सामान खराब हो गया है। इसके चलते जिला के कई क्षेत्रों में अभी तक पीने की पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। शहर में भी पांच दिनों बाद भी विभाग की ओर से पीने के पानी की सप्लाई बहाल की गई है।
मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अब तक विभाग को तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अभी भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर नुकसान का आकलन करना बाकी है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।
- सुनील दत्त पंडोह, एक्सईएन बिजली विभाग
जल शक्ति विभाग को भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है। तवी नदी में आई बाढ़ में कई फिल्टर प्लांट, पंपिंग स्टेशन और रिसिविंग स्टेशनों को नुकसान पहुंचने से कई क्षेत्रों में पानी की पाइपें तक बह गई हैं। विभाग को अब तक पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शहर में पीने के पानी की सप्लाई को बहाल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
- संदीप गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग