{"_id":"68d985845a6f0bda5f0af0b9","slug":"udhampur-news-education-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127980-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्कूल के जर्जर दो कमरों की जल्द होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्कूल के जर्जर दो कमरों की जल्द होगी मरम्मत
Mon, 29 Sep 2025 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
क्लास रूम की तंगी दूर होने से विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
उधमपुर। ब्लाॅक उधमपुर के तहत आते सरकारी मिडिल स्कूल नगरोटा के दो खस्ताहाल कमरों की मरम्मत को लेकर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 5.10 लाख की योजना स्वीकृत की गई है और अब ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से निविदा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
क्लास रूम की मरम्मत होने से स्कूल में कक्षाओं की तंगी दूर होगी और विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे। स्थानीय रमेश कुमार, राजू, सुदेश शर्मा, गिरधारी लाल व अन्य ने बताया कि करीब सात दशक पुराने इस स्कूल के छह में से दो पुराने कमरे काफी खस्ताहाल हो चुके थे। इसे कारण कक्षाओं के संचालन को लेकर तंगी का सामना करना पड़ रहा था।
एमएस नगरोटा के दो कमरों की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
-एक्सईएन मो. अनवर, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग