फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, dalsar-ramnagar road news

Udhampur News: डालसर-रामनगर मार्ग पिछले 15 दिनों से बंद

Thu, 11 Sep 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, dalsar-ramnagar road news
रामनगर। डालसर-रामनगर मार्ग बंद होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के जिला प्रधान विनोद खजूरिया ने 24 घंटे के भीतर मार्ग नहीं खुलने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। खजूरिया ने बताया कि 15 दिन पहले तेज बारिश होने से डालसर मार्ग काली माता मंदिर के पास पहाड़ से मलबा और बड़े पत्थर गिरने से बंद पड़ा था। रामनगर से डालसर गांव तक जाने वाले सभी लोगों को पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खासकर डालसर गांव से यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कई विद्याथी और कर्मचारी परेशानियों का सामना कर वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा इस समस्या को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने 24 घंटे के भीतर नहीं निकला तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed