फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, cyber crime news

Udhampur News: साइबर अपराध और साइबर फोरेंसिक की उभरती चुनौतियों पर चर्चा

Sat, 30 Aug 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, cyber crime news
उधमपुर। एसकेपीए में कोर्स के समापन पर प्रशिक्षुओं को भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित करते अ​धिकारी:
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में कार्यकारी विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पांच दिवसीय पाठ्यक्रम का हुआ समापन
विज्ञापन

उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में कार्यकारी विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए चल रहा पांच दिवसीय अभिविन्यास एवं पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया।
इसमें सामुदायिक पुलिसिंग, यातायात प्रबंधन और दुर्घटना जांच, पुलिसिंग में मानवाधिकार, भीड़ नियंत्रण रणनीतियों के साथ-साथ साइबर अपराध और साइबर फोरेंसिक जैसी उभरती चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में एसएसपी राजिंदर कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य व्यावसायिक ज्ञान को अद्यतन करना और परिचालन दक्षता को बढ़ाना था। इस पाठ्यक्रम में नए आपराधिक कानूनों, कार्यकारी पुलिस की भूमिका और जिम्मेदारियों, सीसीटीएनएस के प्रभावी उपयोग, जैविक और डिजिटल साक्ष्यों के प्रबंधन, बीएनएसएस के तहत जांच प्रक्रियाओं और सत्यापन प्रक्रियाओं पर व्यापक जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं के बीच भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पाठ्यक्रम का समन्वयन निरीक्षक विकास मन्हास ने किया और सदस्य संकाय सदस्य एएसआई जरीना मलिक ने सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed