{"_id":"68a2327556c8111515082cee","slug":"udhampur-mongari-ladda-route-closed-due-to-landslide-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126416-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मलबा और पत्थर गिरने से मौंगरी-लद्दा मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मलबा और पत्थर गिरने से मौंगरी-लद्दा मार्ग बंद
विज्ञापन
उधमपुर। मौंगरी से लद्दा की ओर जाने वाले मार्ग पर आई पस्सी के चलते सड़क पर गिरे पत्थर।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील मौंगरी से लद्दा की ओर जाने वाला सड़क मार्ग पस्सियां गिरने के कारण शनिवार रात से बंद है। बता दें कि तीन दिन पहले भी मलबा और पत्थर सड़क पर आ जाने से यह रास्ता बंद हो गया था। तब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग ने मार्ग बहाल किया था। अब यह रास्ता फिर से बंद हो गया है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। विगत शनिवार रात को तेज बारिश के कारण मार्ग पर कई जगहों पर पस्सियां गिर गईं। मार्ग बंद होने से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे वाहन भी मार्ग पर नहीं चल पा रहे हैं। पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर व मलबा आ जाने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
पूर्व सरपंच देसराज ने बताया कि मार्ग की खस्ताहाल है। मलबा व पत्थर गिरने और सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से मार्ग बंद है। हालांकि कई बार सरकार से सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क का मरम्मत कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। जर्जर हाल सड़क मार्ग के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग बंद होने की सूचना विभाग को दे दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही मलबा हटाकर मार्ग बहाल कर दिया जाएगा ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू हो सके।