फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, MLA Pawan Kumar Gupta, Checking Underpass Bridge Construction

Udhampur News: निर्माणाधीन अंडरपास में जलभराव की समस्या का विधायक ने लिया जायजा

विज्ञापन
Udhampur, MLA Pawan Kumar Gupta, Checking Underpass Bridge Construction
उधमपुर। शहर के वार्ड 20 के लोअर संगूर में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक पवन गुप्ता: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। उधमपुर पश्चिमी हलके के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने शनिवार को शहर के लोअर संगूर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन अंडर पास में जलभराव से जनता को पेश आने वाली समस्या का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विधायक ने समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान इस निर्माणाधीन अंडर पास में काफी ज्यादा जलभराव हो जाता है। गाड़ियां तक पानी डूब कर फंस जाती हैं। वहीं विधायक ने समस्याएं सुनने के उपरांत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को जल्द से जल्द इनका निवारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए यहां एक वाटर पंप लगाने की योजना बनाई है जिससे पानी को लिफ्ट कर बाहर फेंका जाएगा। इस काम के लिए एक स्थानीय युवक को भी नियुक्त किया जाएगा जो मोटर पंप की देखभाल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन गुप्ता ने कहा कि विभाग अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए वाटर पंप लगाने का आश्वासन दिया है। हम देखेंगे कि वाटर पंप लगाने से समस्या का समाधान हो जाए अगर फिर भी समस्या हल नहीं हुई तो अंडरपास के डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed