फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Mission Yuva, Awareness Programme

Udhampur News: मिशन युवा को बढ़ावा देने के लिए दुकानदारों को किया जागरूक

विज्ञापन
Udhampur, Mission Yuva, Awareness Programme
उधमपुर। जिला रोजगार केंद्र उधमपुर में मिशन युवा पर जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित बैठक में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मिशन युवा जागरूकता को लेकर शुक्रवार को जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र के सदस्यों ने व्यापार मंडल के साथ शुक्रवार को बैठक की। इसमें दुकानदारों को मिशन युवा के बारे में जानकारी दी गई। उनसे अपील की गई कि वे इस योजना के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं।
इसके लिए कारोबारियों के सुझाव भी लिए गए। इस योजना का अधिक से अधिक लाभार्थियों तक लाभ पंहुचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। व्यापार मंडल के सदस्यों में जिला अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी, चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया, उपाध्यक्ष राहुल मगोत्रा व अन्य सदस्य भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

सहायक निदेशक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि बैठक का उद्देश्य मिशन युवा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने पर चर्चा करना था। मिशन युवा युवाओं को स्वरोजगार में मदद के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसका लाभ उठाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। योजना के लिए जिला उधमपुर में 300 युवा दूत भी तैनात किए गए हैं जो हर पंचायत व वार्ड स्तर पर लाभार्थियों को मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी बेरोजगार जो अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहता है अथवा अपने स्वरोजगार को बढ़ाना चाहता है वो इस योजना का लाभ उठा सकता है। इसमें बिना किसी गारंटी के एक से 10 लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान है। इस ऋण पर सब्सिडी भी उपलब्ध है। यह जम्मू-कश्मीर सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है और इसका उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देकर बेरोजगारी को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed