{"_id":"68a4ec48a672c77fbd09547e","slug":"udhampur-mid-day-meal-cook-held-protest-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126498-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लंबित मांगों को लेकर मिड-डे मील कुक यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लंबित मांगों को लेकर मिड-डे मील कुक यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मिड डे मील कुक: व्हाट
-मानदेय बढ़ाने व स्थायी करने की मांग उठाई, दिल्ली कूच करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ऑल जेएंडके डेलीवेजर संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को सरकारी स्कूलों में तैनात मिड-डे मील रसोइयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन से पहले सभी ने बैठक कर दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर विचार-विमर्श किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रही मिड-डे मील यूनियन की सदस्य अनीता कुमारी ने कहा कि हम वेतन बढ़ाने और कर्मियों को स्थायी करने की मांग को लेकर बीते लगभग एक दशक से भी अधिक समय से संघर्ष कर रहें हैं लेकिन सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने के लिए तैनात कुकों को 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना दिया जाता है जो महीने का 900 रुपये बनता है।
उन्होंने मांग की है कि हमारा मानदेय बढ़ाया जाए और हमें स्थायी कि जाए ताकि महंगाई के इस दौर में हम भी अपना परिवार बिना किसी परेशानी के चला सकें। उन्होंने कहा कि लगातार संघर्ष के बावजूद सरकार की अनदेखी से हम हताश हो गए हैं और अब ऑल जेएंडके डेलीवेजर संघर्ष समिति के बैनर तले दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहें हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार से समक्ष हम अपने अधिकार की मांग उठाकर इसका समाधान कराएंगे। दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर बैठक कर विचार-विमर्श किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार को दोबारा चेतावनी दी गई है कि हमारी मांगों को जल्द पूरा करें अन्यथा दिल्ली कूच किया जाएगा।