फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, mazalata, crime, deadbody recover

Udhampur News: घर में खून से लथपथ मिला महिला का शव

Sat, 24 Aug 2024 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 24 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
udhampur, mazalata, crime, deadbody recover
तहसील मजालता की पंचायत भरनारा के गांव शाहपुर का मामला, हत्या का अंदेशा
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर बरामद किया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील मजालता की पंचायत भरनारा के गांव शाहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव घर में खून से लथपथ मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान कमला देवी पत्नी गिरधारी लाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के बताया कि महिला का पति और बेटा घर से बाहर कहीं काम करते हैं। महिला घर में अकेली थी और दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधी के सहयोग से तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

लोगों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या की है। क्योंकि, कमरे का दरवाजा अंदर से तो बंद था। जांच करने पर यह बात सामने आई है कि उक्त कमरे के पीछे की खिड़की को तोड़ा गया है। साथ ही महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और शव खून से सना हुआ था। उन्होंने अपील की कि इस मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed