उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति ने शहर के पार्कों में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया और शहरवासियों को साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
सद्गुरु देव श्री सतपाल महाराज की दिव्य प्रेरणा और मां राज राजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा शमा बाई के दिशा-निर्देशन में मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों और समिति सदस्यों ने वीनस चौक स्थित सद्भावना पार्क और चबूतरा बाजार स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क में मासिक स्वच्छता अभियान चलाया। जिला पार्षद मूल राज ने बताया कि समिति एक अखिल भारतीय आध्यात्मिक और समाज सेवी संस्था है जिसका उद्देश्य मानवमात्र के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करना है। इस मौके पर जोगेंद्र कुमार, देव राज दाया, जीवन कुमार, गुलाब चंद, प्रेम सिंह, दीवान चंद, राम लाल, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, जगदेव चंद आदि मौजूद रहे।