{"_id":"689507a3d8cc343f0c01613c","slug":"udhampur-mahad-women-held-rally-home-voilence-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126120-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिलाओं ने निकाली रोष रैली, कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिलाओं ने निकाली रोष रैली, कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन
महिला के साथ मारपीट के खिलाफ जीएमसी परिसर में रोष रैली निकालती महिलाएं
मलाड़ में सैन्य कर्मी पति की ओर से बेरहमी से पत्नी को पीटने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रैहम्बल थाना क्षेत्राधिकार के मलाड़ के राड़े द कोट में पति की ओर से पत्नी की बेरहमी से मारपीट करने के मामले को लेकर वीरवार को भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने रोष रैली निकाली। चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की तो महिलाएं उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगी।
वीरवार को काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं जीएमसी उधमपुर में भर्ती पीड़िता रबीना बेगम का हाल जानने पहुंचीं। उसकी हालत को देखने के बाद महिलाओं ने जीएमसी के बाहर एक रोष रैली निकाली और प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द महिला अत्याचार के इस मामले में इंसाफ दिया जाए। बता दें कि पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर चुकी है।
एडवोकेट सुहानी कटोच ने कहा कि यह काफी दुखद है। सैन्य कर्मी पति ने बेरहमी से महिला को पीटा है। जानकारी के मुताबिक उस पर यह अत्याचार बीते कई सालों से हो रहा था। अब मारपीट के साथ उसे जहर देने का भी प्रयास किया गया। हमने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और इसको लेकर उच्च अधिकारियों से भी बात करेंगे। अगर ही जल्द इंसाफ नहीं मिला तो हम अदालत के माध्यम से कार्रवाई करेंगे और सड़कों पर प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
वहीं रैली में शामिल मलाड़ की पूर्व नायब सरपंच सीमा शर्मा ने कहा कि गांववालों से मारपीट बंद करने की गुहार के लगाने बावजूद पीड़िता का पति उसे काफी देर तक जानवरों की तरह पीटता रहा। मुझे लोगों ने फोन पर सूचना दी और जल्द मौके पर आकर पीड़िता को बचाने की गुहार लगाई। जब मैं मौके पर पहुंची तो पीड़िता का पति उसे बूरी तरह से पीट रहा था, उसने गेट को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था।
मैंने गेट को जोर से हिलाकर खोलने को कहा और जैसे ही मैं अंदर पहुंची तो पीड़िता मुझसे बचाने की गुहार लगाते हुए चिपक गई लेकिन फिर भी उसका पति उसे मारने को दौड़ रहा था। ससुराल वालों ने पीड़ित के साथ काफी अत्याचार किया है और उसे इस कदर पीटा है कि वो अभी भी गहरे जख्मों के साथ सदमे में हैं। इसलिए हमारी मांग है ऐसे दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस जल्द से जल्द इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर इंसाफ दिलाए।