फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Maand, Car Accident, Two died, One Injured

Udhampur News: मांड में पैराफिट से टकराई कार, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
Udhampur, Maand, Car Accident, Two died, One Injured
उधमपुर। हादसे में मारे गए आसिफ जरगर का फाइल फोटो।
- पिता का जीएमसी में चल रहा उपचार, जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

- सुबह बारिश में रफ्तार तेज होने पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांड इलाके में पैराफिट से टकराने से शनिवार की सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक श्री हनुमान मंदिर के पास मांड इलाके में जम्मू से उधमपुर की ओर आ रही कार (जेके02सीएच5448) चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पैराफिट से जा टकराई। बताया जा रहा है कि सुबह बारिश हो रही थी। रफ्तार तेज होने पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से हादसा हुआ। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे अथारिटी (एनएचएआई) की एंबुलेंस बुलाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद हादसे में घायल कार सवार एक ही परिवार के तीनों सदस्यों को गंभीर हालत में जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया। यहां पर डाॅक्टराेंं ने एक महिला को मृत लाया घोषित करार दिया जबकि दोनों गंभीर रूप से घायलों में से बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए परिवार में माता-पिता और बेटा शामिल था। मृतकों की पहचान शफिका बानो (52) पत्नी अब्दुल कबीर जरगर] उसके बेटा आसिफ कबीर (32) के रूप में हुई। घायल की पहचान अब्दुल कबीर जरगर सभी निवासी समीना] किश्तवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब्दुल कबीर जरगर का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed