{"_id":"6883d723a0c02fbbff09ea8a","slug":"udhampur-kokun-market-more-than-45500-businessman-involved-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125615-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 45,500 से अधिक कीट पालकों ने कोकून बेची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 45,500 से अधिक कीट पालकों ने कोकून बेची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रेशम उत्पादन विकास विभाग कार्यालय परिसर में पहली जुलाई से शुरू हुई कोकून मंडी का शुक्रवार को समापन हो गया। लगभग 25 दिन चली इस कोकून मंडी में जिले के विभिन्न इलाकों के 45,500 से अधिक कीट पालकों ने कोकून बेची।
फसल की खरीद के लिए पश्चिम बंगाल और बेंग्लुरू के अलावा जम्मू-कश्मीर के स्थानीय कारोबारी भी पहुंचे थे। विभाग की जिला अधिकारी सुषमा गौतम का कहना था कि मंडी में जिला उधमपुर के विभिन्न इलाकों के लगभग साढ़े 4 हजार से अधिक कीट पालकों के भाग लिया है। फसल की खरीद के लिए पश्चिम बंगाल और बेंग्लुरू के अलावा जम्मू-कश्मीर के स्थानीय कारोबारी भी पहुंचे थे। किसानों को फसल का अच्छा दाम मिला है और कारोबार भी बढि़या हुआ है। मंडी के समापन के बाद हमने कुल कारोबार की गणना का काम शुरू कर दिया है, सोमवार को इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।