{"_id":"668c84a95aa8730fab06e255","slug":"udhampur-kistwad-padar-road-probem-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-112768-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़-पाडर मार्ग 8वें दिन भी नहीं खुल पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़-पाडर मार्ग 8वें दिन भी नहीं खुल पाया
Tue, 09 Jul 2024 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। किश्तवाड़-पाडर मार्ग सोमवार को 8वें दिन भी नहीं खुल पाया। इस मार्ग पर आवागमन बहाल करने के लिए ग्रेफ विभाग की ओर से तेजी से काम जारी है। उधर, मार्ग बंद होने के बावजूद बड़ी संख्या में मचैल के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। वह पैदल ही उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनके लिए नागसैनी में लंगर लगाया गया है।
उधर, पाडर के गुलाबगढ़ में भी सर्व शक्ति सेवक संस्था के सदस्यों ने लंगर लगाया है। पत्थरनकी के पास पस्सी गिरने की वजह से लोग ऊपर पहाड़ी चढ़कर पैदल सफर कर रहे हैं। इस बीच जिला उपायुक्त डॉ. देवांश यादव की तरफ से लोगों को आश्वस्त किया गया है कि कुछ ही दिनों में मार्ग खोल दिया जाएगा। इसके लिए दिन-रात काम जारी है।