{"_id":"66c51e1b8208045e970ca584","slug":"udhampur-kistwad-machel-mata-chadi-yatra-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-114419-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मां चंडी की पवित्र छड़ी पहुंचते ही जयकारों से गूंजा गुलाबगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मां चंडी की पवित्र छड़ी पहुंचते ही जयकारों से गूंजा गुलाबगढ़
Wed, 21 Aug 2024 04:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
जगह-जगह स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत
ढोल-बाजे की थाप पर जमकर थिरके लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। मां चंडी मचैल माता की पवित्र छड़ी मंगलवार शाम को गुलाबगढ़ पहुंची। छड़ी का जगह-जगह प्रशासन और आम जनता की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। ढोल-बाजे की थाप पर लोग झूमते नजर आए।
लोगों ने स्वागत के दौरान माता के भजन गाए। मंगलवार सुबह के समय पहले पवित्र छड़ी व ज्वाला माता कांगला से लाई ज्योति को अठोली मंदिर से पास चिशूल ज्वाला मंदिर में लाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहां से वापस लौटने के कुछ देर बाद गुलाबगढ़ की तरफ यात्रा रवाना हुई।
देर शाम को पवित्र छड़ी को अगले पड़ाव की ओर रवाना किया गया। इस दौरान माता की महिमा का गुणगान किया गया। भजनों व जयकारों से अठोली से गुलाबगढ़ तक गूंजता रहा। मचैल में भी श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख से अधिक पहुंच गया है। मंगलवार देर रात तक माता के दरबार में दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
मंगलवार को माता चंडी की पवित्र छड़ी का विश्राम गुलाबगढ़ में होगा, जहां पूरी रात माता की महिमा का गुणगान होगा। साथ ही स्थानीय लोगों की ओर से जागरण भी होगा। बुधवार सुबह छड़ी अगले पड़ाव के लिए चिशोती के लिए रवाना होगी। बुधवार को विश्राम होगा और वीरवार को मचैल दरबार में पहुंचेगी।