{"_id":"66ca7588299284ca650466c4","slug":"udhampur-keilash-kund-yatra-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114579-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली जाएगी कैलाश कुंड यात्रा : नागपुरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली जाएगी कैलाश कुंड यात्रा : नागपुरे
Sun, 25 Aug 2024 05:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बसंतगढ़ के डुडू से तीन दिवसीय वार्षिक कैलाश यात्रा 27 अगस्त को शुरू होगी। 30 अगस्त को सुबह आठ बजे छड़ी डुडू से रवाना होगी। यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे का कहना है कि यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह के आतंकी खतरे की कोई संभावना नहीं है और यात्रा अपने निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक आयोजित की जाएगी।
इसी महीने में डुडू में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ का एक इंस्पेक्टर बलिदान हो गया था। गत तीन महीने के अधिक समय से डुडू व बंसतगढ़ में आतंकी गतिविधियों देखी गई हैं। ऐसे में कैलाश कुंड यात्रा के आयोजन को लेकर भी पुलिस एवं जिला प्रशासन काफी गंभीर है। जिसके चलते पहले से अलर्ट पर सुरक्षा बल यात्रा को लेकर विशेष एहतियात अरत रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए डुडु बेस कैंप, ऐलो टॉप, सियोज धार में लगाए जाने वाले लंगरों स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।