फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, kalish kund yatra

Udhampur News: कैलाश कुंछ यात्रा 30 से, डुडू से होगी रवाना

Sun, 25 Aug 2024 05:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 25 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
udhampur, kalish kund yatra
डीसी ने बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें 30 अगस्त से शुरू होने वाली तीन दिवसीय वार्षिक कैलाश कुंड यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
यह यात्रा उधमपुर जिले के उपमंडल डुडू से आयोजित होगी। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, डुडू बेस कैंप से सियोज धार तक मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था और पर्याप्त चिकित्सा देखभाल, परिवहन सुविधाएं, टेंट और कंबल का प्रावधान शामिल था।
विज्ञापन

एआरटीओ को यात्रियों की सुविधा के लिए डुडु की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। सीएमओ को आधार शिविर और मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के लिए उचित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सीएमओ को यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेस कैंप और सियोज धार दोनों पर चिकित्सा टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट को बनाया नोडल अधिकारी
इसके अलावा कई अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि डुडू स्थित आधार शिविर से कैलाश कुंड तक सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित करेंगे। डीसी ने संबंधित विभागों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि तीर्थ यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed