फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

लेक्चरर नियुक्त करने की मांग को लेकर कक्षाओं का किया बहिष्कार कर

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। लेक्चरर की कमी दूर करने की मांग को लेकर सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल घोरडी के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बताया कि दो महीने के बाद बोर्ड की परीक्षाएं और लेक्चरर न होने के कारण उनका सिलेबस अधूरा है। जानकारी के बाद भी शिक्षा विभाग स्टाफ की कमी दूर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंचते ही कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। घंटों तक प्रदर्शन चलता रहा। इसी बीच नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ टाक को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने नायब तहसीलदार को बताया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण उनको भविष्य खराब हो रहा है। उनके स्कूल में कई महीनों से लेक्चरर के पद खाली पड़े हैं। लेक्चरर न होने के कारण 11वीं व 12वीं की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित है। हर रोज विद्यार्थी कक्षाओं में बैठ कर लेक्चरर के पहुंचने का इंतजार करते हैं, लेकिन कोई भी उनको पढ़ाने के लिए नहीं पहुंच रहा है। फरवरी के अंत में बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आरंभ हो जाएंगी और उनको समझ नहीं आ रहा है कि इस बार परीक्षा में वह क्या लिखेंगे। कई विषयों का सिलेबस पूरा होना तो दूर अभी शुरू भी नहीं हो सका है। यह सब शिक्षा विभाग की गलत कार्यप्रणाली के कारण हो रहा है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपनी परेशानी के बारे में बताया है। उनकी तरफ से हर बार जल्द परेशानी को दूर करने का आश्वासन भी मिला, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है। मजबूर और परेशान होकर आज प्रदर्शन करने का रास्ता अपनाया है। विद्यार्थियों की पूरी बात सुनने के बाद नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि वह दो दिन के अंदर परेशानी को दूर करवाने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन तब तक किसी तरह का प्रदर्शन न किया जाए। विद्यार्थियों ने नायब तहसीलदार की बात को मान लिया, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर लेक्चरर नियुक्त नहीं किए तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed