फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

आल ट्रांसपोर्ट यूनियन ने वीरवार से हड़ताल करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
उधमपुर में आंदोलन के बारे में जानकारी देते पदाधिकारी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। 15 वर्ष पुरानी यात्री बसों के यात्रियों के आवाजाही करने पर रोक लगाने, रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने व अन्य लंबित मांगों को लेकर अब उधमपुर के ट्रांसपोर्टर्स को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ेगा। 27 नवंबर तक अगर सरकार ट्रांसपोर्टर्स को अगर राहत नहीं प्रदान करती है तो 28 नवंबर वीरवार से पूरे जिले में चक्का जाम कर दिया जाएगा। पूरे जिले में एक भी यात्री वाहन नहीं चलेगा। यह बातें मेटाडोर यूनियन के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दर्शन सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन

दर्शन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सरकार ने आदेश जारी किया है 15 वर्ष पुरानी बसों को अब परमिट जारी नहीं किया जाएगा। अब 15 वर्ष पुरानी बसों की आवाजाही पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। लाखों रुपये खर्च कर बसों को खरीदा गया है। अभी तक बसों के मालिक इसको खरीदने के लिए उठाए गए लोन की किश्त जमा करवा रहे हैं। ऐसे में इस पर रोक लगाना पूरी तरह से गलत है। वहीं अब सूचना मिल रही है कि सरकार मेटाडोर पर भी इसी तरह से रोक लगाने की तैयारी कर रही है। इस निर्णय को किसी कीमत पर भी नहीं माना जाएगा, क्योंकि मेटाडोर हर रोज चंद किलोमीटर का ही सफर तय करती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने वाहन की रजिस्ट्रेशन की फीस में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी कर दी है। वाहन की रजिस्ट्रेशन के वाहन की कीमत की नौ प्रतिशत राशि देनी पड़ रही है। पहले ही यात्री वाहन कर्ज देकर खरीदा जाता है और रजिस्ट्रेशन फीस में बढ़ोतरी कर ट्रांसपोर्टर्स की कम तोड़ने का प्रयास किया गया है। उनकी मांग है कि रजिस्ट्रेशन फीस में जल्द से जल्द कटौती की जाए। इसके अलावा अब आदेश जारी किया कि यात्री वाहन को फिटनेस सार्टीफिकेट विजयपुर से ही मिलेगा। सरकार का यह आदेश भी पूरी तरह से गलत है। फिटनेस सार्टीफिकेट के लिए कई किलोमीटर का लंबा सफय तय कर विजयपुर जाना किसी तरह से भी सही नहीं है। इसलिए आल ट्रांसपोर्ट यूनियन ने निर्णय लिया है कि अगर सरकार ने 27 नवंबर बुधवार तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 28 नवंबर वीरवार से पूरे जिले में चक्का जाम कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। वीरवार को बस, मेटाडोर, टैक्सी, टैंपो ट्रेवल, आटो सहित सभी यात्री वाहन बंद रहेंगे। इस मौके पर नासिर हुसैन, रामदेव, रवि कलसी, सुदेश व अन्य मौजदू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed