फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

सैकड़ों छात्राओं ने पांच दिन तक सीखे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेते बच्चे। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से मिशन साहसी के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए लगाया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इस शिविर में 14 सरकारी निजी स्कूल व कालेजों की सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस शिविर का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को शुरू किया गया था। सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखे। शिविर में हिस्सा लेने के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। अंतिम दिन छात्राओं ने सिखे प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने दिखाया कि अगर कोई उनके साथ छेड़खानी करता है तो उसको कैसे सबक सिखाया जा सकता है। शिविर में हिस्सा लेने वाली छात्राओं का कहना था कि इस शिविर में कई प्रकार की ऐसी जानकारी दी गई है, जिसके बारे में उनको पता नहीं था। हासिल किया गया प्रशिक्षण भविष्य में बहुत काम आएगा। इस मौके पर नारी सशिक्तकरण पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर एबीवीपी के राज्य उपाध्यक्ष पवन शर्मा, राज्य सह सचिव कोमल परिहार, एबीवीपी नगर प्रधान गरिमा शर्मा, नगर सचिव अजय सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed