{"_id":"5db72d708ebc3e93d33e8552","slug":"udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu196083116","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका परियोजना के तहत पीएचई स्टोर के स्थान पर तैयार होगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका परियोजना के तहत पीएचई स्टोर के स्थान पर तैयार होगा पार्क
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी पीयूष सिंगला।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर चल रहे परियोजना के कार्य की समीक्षा के लिए सोमवार को एक बार फिर से डीसी कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें जिला विकास आयुक्त डा. पीयूष सिंगला ने काम की समीक्षा करने के बाद पीएचई विभाग को पीएचई स्टोर को जल्द से जल्द मलाड़ में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए, क्योंकि इस स्थान पर देविका परियोजना के तहत पार्क का निर्माण किया जाएगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि यूईईडी के एईई उधमपुर में तैनात रहेंगे। परियोजना की नवीनतम प्रगति के बारे में नियमित रूप से पाक्षिक समीक्षा कर एक्सईएन यूईईडी डीडीसी को जानकारी देंगे। यूईईडी अधिकारी ने बताया कि बरसात के मौसम में बारिशों के कारण निर्माण कार्य बहुत धीमा था, लेकिन अब मौसम में सुधार होने पर काम में तेजी लाई गई है। ठेकेदारों को प्रति दिन 180 से अधिक व्यक्तियों को काम में लगाने को कहा गया है। पिछले सप्ताह से लगातार प्रगति में सुधार हुआ है। डीडीसी ने कहा कि पीएचई स्टोर के स्थान पर देविका घाट के पास एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। डीडीसी ने एक्सईएन पीएचई को निर्देश दिया कि देविका नदी के तट पर स्थित पीएचई स्टोर को मलाड़ इलाके में स्थानांतरित करे, जिसके लिए पहले से ही पीएचई विभाग को जमीन दी गई है। बैठक के बाद डीडीसी ने यूईईडी अधिकारियों के साथ देविका घाट के पास प्रस्तावित पार्क की साइट का दौरा किया जाएगा। इस स्थान पर पार्क के साथ ही रिसेप्शन सेंटर भी बनाया जाएगा। डीडीसी ने मलाड़ का भी दौरा पीएचई स्टोर की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। डीडीसी ने पीएचई अधिकारियों को पीएचई स्टोर की स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। पार्क देविका परियोजना के बारे में जानकारी का प्रसार करेगा और देविका के बारे में वृत्तचित्र भी पार्क में तैयार किया जाएगा। डीडीसी ने कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश जारी किया कि परियोजना का काम तय समय के अनुसार ही पूरा किया जाए। इस मौके पर यूईईडी के चीफ इंजीनियर अश्वनी आनंद, चीफ प्लानिंग आफिसर राजीव भूषण, एसीआर विकास गिरी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।