फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

दीपावली के दिन भी शहर के कई हिस्सों में लगे रहे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
उधमपुर में एसएसपी दफ्तर के पास लगे कूड़े के ढेर। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। दीपावली के दिन भी शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी के ढेर लगे रहे और इसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी गंदगी को उठाने के लिए सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे। इसको लेकर शहरवासियों में नगर परिषद के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने काम छोड़ो हड़ताल शुरू की थी। दो दिन के बाद डीसी से आश्वासन मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल को खत्म कर काम शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया था कि दीपावली से पहले शहर में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाएगा, लेकिन दीपावली के बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। रविवार को दीपावली के दिन भी शहर के शिवनगर, संबल रोड व शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी के ढेर जमा रहे, जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर परिषद अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी कोई गंदगी के ढेर को उठाने के लिए नहीं पहुंचा। शहरवासियों को लगा कि सोमवार को सफाई कर्मी काम पर लौटने के बाद गंदगी को उठा देंगे, लेकिन सोमवार को भी कोई गंदगी को उठाने के लिए नहीं पहुंचा। इसको लेकर शहरवासियों में नगर परिषद के प्रति बहुत ज्यादा रोष देखने को मिला। शहरवासियों का कहना था कि दीपावली के दिन विशेष तौर पर शहर की सफाई की जाती है, लेकिन इस बार कुछ स्थान ऐसे थे, जहां एक भी सफाई कर्मी सफाई करने के लिए नहीं पहुंचा, जिसके कारण दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के अधिकारियों ने भी त्योहारों में सफाई व्यवस्था की तरफ कोई विशेष ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed