फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

उधमपुर में भालू के हमले में व्यक्ति घायल

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
उधमपुर/पंचैरी। तहसील पंचैरी के अंतर्गत पड़ते कट्टी क्षेत्र में सुबह भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। भालू के अचानक हमले में घायल हुए व्यक्ति के आंख-नाक व एक बाजू को बुरी तरह से काट खाया है। जिसे प्राइमरी हेल्थ सेंटर में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। शंभू राम पुत्र प्रेम चंद निवासी कट्टी सुबह साढे़ सात बजे के करीब अपने खेतों में गया था। जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसकी मदद को पहुंचे आसपास के लोगों के शोरगुल को सुनकर रीछ वहां से भाग गया। इस हलमे में शंभू नाथ घायल हो गया। लोगों ने गंभीर रूप से घायल शंभू नाथ को तुुरंत उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed