{"_id":"5d9f82838ebc3e93df42449e","slug":"udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1949479157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया के तहत पुलिस कर्मियों ने निकाली पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया के तहत पुलिस कर्मियों ने निकाली पैदल यात्रा
उधमपुर से पटनीटाप तक पैदल यात्रा निकालते लोग।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। उधमपुर पुलिस की ओर से स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए चिनैनी से पटनीटाप तक 22 किमी की पैदल यात्रा (वाकेथान)का आयोजन किया गया। एसएसपी राजीव पांडेय की देखरेख में आयोजित पैदल यात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वच्छ और फिट भारत अभियान को बढ़ावा देने का भी संदेश दिया गया। इसके अलावा लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने और अपने पेशेवर कर्तव्यों के साथ अपने परिवारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें अतिरिक्त एसपी उधमपुर राजिंदर कटोच सहित पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों व नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने पर्यटन स्थल पटनीटाप और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया और पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव से मुक्त रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, एसएचओ चिनैनी, इंस्पेक्टर मोहम्मद अमीन, एसएसबी / सीआरपीएफ / सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों के अलावा केवी और आसपास के स्कूलों के छात्रों सहित गंडोला सेवा के अधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया। सुरक्षाबलों और अन्य प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए, विभिन्न राज्यों और स्थानीय पर्यटकों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और भारत को फिट, स्वच्छ रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरे से मुक्त रखने के लिए जिला पुलिस की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।