{"_id":"5d3f53228ebc3e6cf35fa4c4","slug":"udhampur-hospital-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu190364449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल उधमपुर ने हासिल किए दो बड़े पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल उधमपुर ने हासिल किए दो बड़े पुरस्कार
विज्ञापन
उधमपुर जिला अस्पताल को मिले पुरस्कार लेते डीसी पियूष सिंगला व चिकित्सक।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जिला अस्पताल उधमपुर ने दो पुस्कार हासिल किए हैं। नेशनल क्वालिटी एशयोरेंस स्टैंडर्ड सर्टीफिकेट (एनक्यूएससी) हासिल करने वाला जिला अस्पताल उधमपुर राज्य का पहला अस्पताल बना है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने दोनों पुरस्कार डीसी उधमपुर, सीएमओ और मेडिकल सुपरिटेंडेंट को प्रदान किए।
दोनों पुरस्कारों के बारे में जानकारी देते हुए सीएमओ डा. केसी डोगरा ने बताया कि एक साथ दो पुरस्कार हासिल करने की उपलब्धि जिला अस्पताल के नाम रही है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर के क्वालिटी अस्पतालों की सूची में जिला अस्पताल ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। राज्य में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाला उधमपुर का जिला अस्पताल रहा। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार के तौर पर जिला अस्पताल को हर वर्ष विकास के लिए 20 लाख रुपये की राशि केंद्र सरकार से प्राप्त होगी। तीन वर्ष तक तक हर वर्ष यह राशि जिला अस्पताल को मिलेगी और इससे जिला अस्पताल को 100 प्रतिशत अंक हासिल करने हैं।
इसके अलावा अस्पताल को कायाकल्प योजना के तहत भी मरीजों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने पर पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्कार में जिला अस्पताल को केंद्र सरकार की तरफ से तीन लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार लेने के लिए उधमपुर के डीसी डा. पीयूष सिंगला, सीएमओ, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. विजय बसनोत्रा और डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. विजय रैना को बुलाया गया था। सीएमओ ने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी मेहनत की थी और इसी कारण आज वह यहां तक पहुंचे हैं।