फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, heighway problem

Udhampur News: उधमुपर में रोके गए ट्रकों को तीसरे दिन भी घाटी जाने की नहीं मिली अनुमति

Mon, 22 Apr 2024 04:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
udhampur, heighway problem
चालकों और क्लीनरों की बढ़ी दिक्कतें, सामान खराब होने की कगार पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामबन के रामसू इलाके में पस्सियों गिरने के चलते उधमपुर के जखैनी चौक पर रोके गए ट्रकों को रविवार को तीसरे दिन भी आगे जाने की अनुमति नहीं मिल पाई। इस कारण ट्रक चालकों और क्लीनरों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। सुविधाएं नहीं मिलने से वह काफी परेशान हैं। उधर, ट्रकों में लदा सामान खराब होने की कगार पर है।
रविवार सुबह से ही ट्रक चालक आगे जाने की अनुमति का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान रामबन के हिंगनी और रामसू में हाईवे पर दरारें आने के कारण यातायात बंद कर दिया गया। इससे घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों को दोपहर दो बजे के बाद आगे जाने से रोक दिया गया। इससे ट्रकों के अलावा अन्य यात्री वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे पहले से उधमपुर में रोके गए चालकों की निराशा और बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामबन में पस्सियां गिरने के बाद कई बार मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल भी हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उधमपुर से ट्रकों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। लगातार तीन दिन से रास्ते में फंसे रहने के कारण उनके ट्रकों में लदा खाने पीने का सामान भी खराब होने लगा है। मुर्गियां मरने लगी हैं। अब फिर से हाईवे बंद हो गया है, जिससे उनकी आगे रवानगी की उम्मीद धूमिल हो गई है। उधमपुर में रोके गए वाहनों को देर शाम तक आगे जाने की अनुमति नहीं मिली है। इससे ट्रक चालकों की निराशा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed