{"_id":"687ff28a3650cffd8d0876bf","slug":"udhampur-heavy-rain-various-route-closed-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125504-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लगातार बारिश से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लगातार बारिश से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के हाउसिंग कॉलोनी में गंदगी के ब्लॉक नहीं से सड़क पर बहता पानी: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रविवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि दोपहर को तीन बजे के आसपास बारिश बंद होने पर मौसम में कुछ सुधार हुआ।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला विकास आयुक्त सलोनी राय के निर्देशानुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमपुर ने विंटर जोन के स्कूलों को दो दिन और समर जोन के सभी स्कूलों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रशासन ने भी आम जनता को नदी नालों से दूर रहने और गैर-जरूरी सफर करने से बचने की सलाह दी गई है और किसी भी आपात स्थिति के लिए अपने-अपने के तहसील और ब्लाक कार्यालय में संपर्क करने का कहा है। अधिकारियों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
ग्राहकों की कमी से कारोबार प्रभावित, गंदगी के ढेरों ने बढ़ाई मुश्किल
लगातार खराब मौसम के चलते शहर के बाजारों में ग्राहकों की कमी से दुकानदारों को ग्राहक नहीं मिलने से मायूसी का सामना करना पड़ा। उधर सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था ने भी दिक्कत बढ़ाई। इससे एक तरफ कई स्थानों पर नालियां गंदगी से बंद होकर सड़कों पर बहती नजर आईं और कहीं डंपिंग स्टेशनों की गंदगी सड़कों पर बिखरी नजर आई। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में खस्ताहाल गलियों-सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सीवरेज की लीकेज ने भी समस्या बढाई।
पंचैरी-मौंगरी में दो दिन से बिजली गुल, लिंक मार्गों पर हादसों का खतरा बढ़ा
वहीं दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में शामिल जुड़वा तहसीलों पंचैरी-मौंगरी के कई दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह ने जानकारी दी कि पंचैरी-मौंगरी के कई ग्रामीण इलाके रविवार देर रात से बिना बिजली के हैं। विभाग से संपर्क किया गया है लेकिन लगातार बारिश से बिजली को बहाल नहीं किया जा सका है। उधर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों का आपसी पैदल संपर्क कट गया है। कई खस्ताहाल लिंक मार्गों पर पस्सियां गिरने तथा कीचड़-फिसलन व जलभराव जैसी समस्याओं के चलते आवाजाही को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह रामनगर-चिनैनी और अन्य ग्रामीण इलाकों में भी नदी नालों का जलस्तर बढ़ने और लिंक मार्गों पर पस्सियां गिरने के खतरे को देखते हुए सभी को सावधान रहने को कहा गया है।