{"_id":"6660ee6463454665d80ac254","slug":"udhampur-health-gmc-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111535-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीएमसी में तीमारदारों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूकता का इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीएमसी में तीमारदारों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूकता का इंजेक्शन
Thu, 06 Jun 2024 04:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में प्रबंधन की ओर से एक अभियान चलाया गया। इसमें अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को डेेंगू व मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
फिजिशियन डॉ. विनोद गुप्ता ने घर सहित आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि 2023 में जिले में डेंगू के 720 मामले सामने आए थे। साथ ही एक डेंगू के डंक से एक मरीज की मौत भी हुई थी। इसी के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन की ओर से लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए शिविर लगा कर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य इस बार लोगों को डेंगू के डंक से बचाना है। उन्होंने कहा कि अपने घर या उसके आसपास भी गंदा पानी जमा न होने दें। हर दिन कूलर के पानी को बदलें। अगर सावधानियां बरतेंगे तो ही डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों से बच पाएंगे।