{"_id":"66ecd0e0b83c387b5c0bc13c","slug":"udhampur-health-dengue-udhampur-news-c-202-1-udh1007-115543-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डेंगू का डंक हुआ तीखा, जीएमसी में टेस्टों का बदलने लगा नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डेंगू का डंक हुआ तीखा, जीएमसी में टेस्टों का बदलने लगा नतीजा
Fri, 20 Sep 2024 07:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन मिल डेंगू के छह नए मामले, 42 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
मामलों पर अंकुश लगाने के लिए नप, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने गठित की विशेष डेंगू कंट्रोल टीम
प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, सफाई अभियान और पुराने हॉट स्पॉट पर रखेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बरसात के सीजन के सितंबर में प्रदेश करते ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। वीरवार को तीसरे दिन डेंगू के छह नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में मामलों की संख्या 42 पहुंच गई है। वहीं, बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने विशेष डेंगू कंट्रोल टीम का गठन किया है।
इसमें नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। ये टीमें लोगों को डेंगू से बचाने, प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग के साथ-साथ सफाई अभियान चलाएंगी। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग करने के साथ-साथ ही पिछले साल के हॉट स्पॉट रहे क्षेत्रों पर भी पैनी नजर रखेंगी।
गौतलब रहे कि तीन दिन पहले एक साथ दस और पांच दिन पहले 11 मामले सामने आए थे। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, 42 मामलों में तीन लोगों का इतिहार बाहर का है। लेकिन, फिर भी डेंगू से बचाव के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सितंबर अंत तक लोगों को डेंगू से बचाने पर ध्यान
हालांकि, अभी डेंगू का पीक सीजन शुरू नहीं हुआ है। लेकिन, अब हर आए दिन डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। सितंबर माह के अंत तक डेंगू से लोगों को बचाने के लिए नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की गठित तीन टीमें लगातार शहर के विभिन्न वार्डोंं सहित आसपास के क्षेत्रों में नजर रख रही हैं। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने व फॉगिंग करवा रही हैं।
इतना ही नहीं यह शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर भी बुखार से पीड़ित लोगों के घरों में ही टेस्ट करेंगी।
जीएमसी में बढ़ाई गई डेंगू टेस्टों की रफ्तार
जीएमसी अस्पताल में आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों के पहले से ही डेंगू व मलेरिया के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। अभी तक जीएमसी में हुए 370 टेस्ट में 42 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि, अभी तक मलेरिया व चिकनगुनिया का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए जीएमसी में डेंगू के टेस्टों की रफ्तार बढ़ा दी गई है।
डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के साथ मिलकर डेंगू कंट्रोल विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम डेंगू पॉजिटिव आने वाले क्षेत्रों की निगरानी करेगी। टीम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी परिषद के कर्मचारियों के साथ रहेंगे और शहर व आसपास के क्षेत्रों में दौरा कर फॉगिंग के साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।
- विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद, उधमपुर