फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, dengue

Udhampur News: शहर से ज्यादा गांवों में डेंगू मार रहा डंक

विज्ञापन
udhampur, health, dengue
जिले में अभी तक आए 36 मामलों में से 30 ग्रामीण क्षेत्रों से, टिकरी ब्लॉक से सबसे ज्यादा 18 केस आए
विज्ञापन

फसल और घास के अलावा सफाई व्यवस्था सुचारू न होना माना जा रहा बड़ा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अभी तक जिला में डेंगू के 36 पॉजिटिव मामले जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से आए हैं। इसमें चिनैनी से 8, पंचैरी से 3, रामनगर से 3, जबकि टिकरी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 18 मामले आए हैं। वहीं 4 मरीजों के बारे में पता नहीं चल पाया है कि वह कहां के रहने वाले थे।
शहर की बात करें, तो अभी तक वार्ड नंबर 2, 11, 15 और 21 से पॉजिटिव मामले आए हैं। कुल 36 पॉजिटिव मामलों में से ग्रामीण क्षेत्रों से 30, जबकि शहर से सिर्फ 6 ही आए हैं। मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्रों में एक ओर जहां मक्की की फसल लगी है, तो दूसरी ओर घास उगी हुई है। इससे इन क्षेत्रों में डेंगू व अन्य मच्छरों की अधिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से सुचारू न होना बड़ा कारण माना जा रहा है। अगर स्वास्थ्य विभाग की बात करें, तो विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों को भेजकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद पॉजिटिव मामले ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा आना चिंता का विषय है।
विज्ञापन


मामले पर टिकरी की बीएमओ डॉ. राजकुमारी सकोलिया ने कहा कि अभी तक डेंगू के जो पॉजिटिव मामले आए हैं, उनमें से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। विभाग की टीमें लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही फॉगिंग भी कर रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डेंगू से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed