{"_id":"66ca752a49f2675ace00a447","slug":"udhampur-health-dengue-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114564-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डेंगू का डंक, जिले में पॉजिटिव मिला एक और मरीज, आंकड़ा पहुंचा पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डेंगू का डंक, जिले में पॉजिटिव मिला एक और मरीज, आंकड़ा पहुंचा पांच
Sun, 25 Aug 2024 05:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में मिले तीन मामलों के बाद हरकत में आया विभाग, डेंगू व चिकनगुनिया की टेस्टिंग बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में डेंगू ने धीरे-धीरे पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को एक और पॉजिटिव मामला मिला है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा पांच पहुंच गया है। हालांकि, इनमें से दो का इतिहास जिले के बाहर का है।
उधर, जिले में दो दिन में डेंगू के तीन नए मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व चिकनगुनिया की टेस्टिंग बढ़ा दी है। साथ ही संबंधित इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग और दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।
विभाग की ओर से एक महीने से तहसील व ब्लॉक स्तर पर अस्पताल में बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों के डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं। शुक्रवार को शहर सहित पंचैरी के गलियात से डेंगू के दो मरीज मिले थे। लेकिन, अब जिब मोड़ गढ़ी में सैन्य क्वार्टरों रहने वाले एक चार साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
जिस तरह से आए दिन अब डेंगू के मामले सामने आने लगे है उससे तो यही लग रहा है कि आने वाले दिनों में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ाेतरी की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की बात करे तो लोगों को डेंगू से बचाव के लिए लगातार पिछले तीन महीनों से जागरूक किया जा रहा है।
एक माह में ब्लॉक व तहसील स्तर पर हुए 89 डेंगू के टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहसील व ब्लॉक स्तर पर काफी समय से बुखार रहने वाले मरीजों के डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं। एक महीने में जिले में 89 डेंगू के टेस्ट किए गए है, जिनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, चिकनगुनिया के 16 टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। नए मामले मिलने के बाद विभाग ने टेस्ट प्रक्रिया में तेजी लाई है।
जिस क्षेत्र से डेंगू पॉजिटिव मामले मिले हैं वहां विभागीय टीम को भेज दिया है। जिब मोड़ गढ़ी में स्थित सैन्य क्वार्टरों में रहने वाले डेंगू पॉजिटिव पीड़ित के घर व उसके आसपास के घरों में फॉगिंग करवाई जा रही है।
- डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी
जैसे-जैसे बुखार के मरीज बढ़ेंगे वैसे ही डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के टेस्टों की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। मौजूदा समय में भी तहसील व ब्लॉक स्तर पर कई दिनों तक बुखार रहने वाले मरीज स्वास्थ्य केंद्र या पीएचसी या जीएमसी में आ रहे हैं। डाक्टरों द्वारा उस पीड़ित मरीज का डेंगू व मलेरिया के टेस्ट करवाए जा रहे हैं।
- डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ, उधमपुर
-- -- -
ये हैं डेंगू के लक्षण
डेंगू के शुरुआती लक्षणों में रोगी को तेज ठंड लगती है, सिरदर्द, कमरदर्द और आंखों में तेज दर्द हो सकता है। इसके साथ ही उसे लगातार तेज बुखार रहता है। इसके अलावा, जोड़ों में दर्द, बेचैनी, उल्टियां, लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
ऐसें करें बचाव
फिलहाल डेंगू से बचाव के लिए अभी तक कोई टीका नहीं है इसलिए इसके बचाव के लिए हमारी सजगता और भी जरूरी है। डेंगू का वायरस मच्छरों द्वारा संक्रमित होता है इसलिए सबसे अधिक जरूरी है कि मच्छरों को घर में बिल्कुल न होने दें। साफ-सफाई बहुत जरूरी है क्योंकि गंदगी में डेंगू के मच्छरों की आशंका बढ़ जाती है। बाल्टियों व ड्रम में जमा पानी को हमेशा ढंककर रखें और आस-पास के गड्ढे आदि में पानी न जमा होने दें।