फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, dengue, two new case

Udhampur News: डेंगू का डंक... जिले में दो नए मामले मिले, एक शहर तो दूसरा पंचैरी का

Sat, 24 Aug 2024 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 24 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, dengue, two new case
इस सीजन में आंकड़ा पहुंचा चार, पहले दो मामलों का इतिहास बाहर का
विज्ञापन

महिला जीएमसी में उपचाराधीन, दूसरे को दवाइयां देकर घर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रदेश सहित जिले में डेंगू ने इस बार साल फिर से डंक मारना शुरू कर दिया है। जिले में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 2024 में आंकड़ा चार हो गया है, जिनमें से पहले मिले दो मामलों का इतिहास बाहर का है।
वीरवार को शहर के शिवनगर निवासी एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे जीएमसी लाया गया। इस दौरान उसका डेंगू का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। वहीं, दूसरा मामला ब्लॉक पंचैरी के गलियोत निवासी महिला का है। उसकी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है।
विज्ञापन

शिवनगर निवासी व्यक्ति को जीएमसी में डाॅक्टरों ने दवाइयां देकर घर भेज दिया गया है, जबकि महिला उपचाराधीन है। बीएमओ टिकरी डॉ. राजकुमारी सकोलिया ने शहर के शिवनगर में मामला मिलने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। टीम को भेज पीड़ित के घर व आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग और दवाई का छिड़काव करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का तीन माह से जागरूकता व फॉगिंग अभियान जारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन माह से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता और फॉगिंग अभियान जारी है। लेकिन, उसके बावजूद डेंगू के मामले आना शुरू हो गए हैं। अगस्त व सितंबर माह में डेंगू के मामले काफी संख्या में आते हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता पर खास ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है।

2023 में जिले में मिले से डेंगू के 720 मामले, एक की हुई थी मौत
2023 में जिले में डेंगू के 720 मामले मिले थे। साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून माह से ही डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते विभाग की ओर से शहर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



ये सावधानियां बरत कर करें डेंगू से बचाव
जीएमसी के डॉ. विनोद के अनुसार डेंगू से बचाव के लिए घर व आसपास जलभराव न होने दें। साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। पूरी बाजी की कमीज पहनें और शरीर को ढक कर रखें। घर के आसपास घास व झाड़ियां उगने न दें।






गलियोत निवासी महिला को 25 दिन पहले टाइफाइड हुआ था। परिजन उसे इलाज के लिए जीएमसी जम्मू ले गए थे। इलाज के बाद वह घर लौट आई थी। कुछ दिन बाद उसे फिर से बुखार आया तो जीएमसी उधमपुर ले आए। यहां पर उसका डेंगू टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसका यहां पर उपचार जारी है। पीड़िता के घर व क्षेत्र में टीम भेज कर लोगों के लेने के साथ ही फॉगिंग करवाई जा रही है।
- डॉ. गुरदीप, बीएमओ, पंचैरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed