फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, dengue, case report

Udhampur News: डेंगू का डंक... जिले में एक और मिला नया मामला, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा नौ

Tue, 03 Sep 2024 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 03 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, dengue, case report
दो लोग अन्य राज्यों से और एक जम्मू के बिश्नाह का रहने वाला
विज्ञापन

नया मामला रामनगर के कघोट का, सांबा में करता है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी



उधमपुर। जिले में डेंगू की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ाने लगी है। जिले में डेंगू का एक नया मामला मिला है, जिसे मिला कर आंकड़ा नौ पहुंच गया है। इसमें दो लोग अन्य राज्यों और एक जम्मू के बिश्नाह का रहने वाला है।
उक्त पीड़ित रामनगर के कघोट का रहने वाला है जो सांबा में सिक्योरिटी गार्ड है। तबियत बिगड़ने पर वह घर आया था। हालत में सुधार नहीं होने पर जब अस्पताल में रक्त की जांच करवाई गई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के मामलों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान के साथ ही लोगों की जांच की जा रही है। अभी तक वायरल से ग्रसित 173 लोगों के डेंगू के टेस्ट किए गए हैं। इनमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 16 चिकनगुनिया और 16 मलेरिया के टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से एक महीने से तहसील व ब्लॉक स्तर पर अस्पताल में बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों के डेंगू के टेस्ट किए जा रहे है। उधर, नए मिले डेंगू पीड़ित के घर व आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग सहित दवाई का छिड़काव करवाया गया है।



स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व चिकनगुनिया की भी बढ़ाई टेस्टिंग

जिस तरह से अब डेंगू के दो दिनों बाद एक ओर नया मामला सामने आए है उसको देखते हुए जीएमसी में डेंगू के टेस्ट प्रक्रिया को तेज कर दिया है। जीएमसी में आने वाले खासतौर पर बुखार वाले मरीजों के डेंगू के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। अभी तक जिले में 173 डेंगू के टेस्ट किए गए है, जिनमें से 6 पॉजिटिव मिले हैं।


जिस क्षेत्र से डेंगू पॉजिटिव मामला सामने आया है उसमें फॉगिंग करवा दी है। साथ ही वहां के लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। नया मामला रामनगर के कघोट क्षेत्र का है। डेंगू से बचाव के लिए विभागीय टीम लगातार सक्रिय है।
- डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी
-------------------
काफी खतरनाक होता है डेंगू मच्छर
डेंगू का मच्छर काफी खतरनाक होता है और ये ज्यादातर दिन में ही काटता है, जिसकी वजह से लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। इस बीमारी से सभी उम्र के लोग प्रभावित होते हैं। इसमें तेज बुखार, नाक-मसूड़ों से खून निकलने और प्लेटलेट्स गिरने जैसी दिक्कतें काफी होती हैं।


ये हैं लक्षण
-जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
-शरीर पर चकत्ते होना
-तेज सिरदर्द होना
-आंखों में बेचैनी होना
-उल्टी होना या महसूस होना।

इन बातों का रखें खास ध्यान
-डेंगू के लक्षण दिखते ही सबसे पहले अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
-कूलर, पानी की टंकी, गमले या पानी जमा होने वाली जगह की नियमित रूप से सफाई करें।
-किचन से निकलने वाले कचरे को काफी दिन तक जमा न होने दें। इसकी जगह पर रोजाना इस ठोस कचरे को बाहर करें।


रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए करें प्रयास
डेंगू के मामलों के गंभीर लक्षण विकसित होने का खतरा उन बच्चों/लोगों में अधिक होता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आहार को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। बच्चों के आहार में प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें।


बच्चों को पहनाएं पूरी आस्तीन के कपड़े
डेंगू से बचाव के लिए जरूरी है कि शरीर को पूरी तरह से कवर करके रखें। डेंगू के मच्छर दिन के समय में ज्यादा काटते हैं, ऐसे में इनसे बचाव के लिए बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं। इसके अलावा स्कूल में साफ-सफाई और मच्छरों के काटने से बचाव के लिए भी उपाय किया जाना चाहिए। मच्छरों को मारने वाली दवाओं का छिड़काव किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed