{"_id":"66d4e494adadf91cd5097964","slug":"udhampur-health-dengue-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114858-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डेंगू से लोगों को बचाने के लिए विभाग ने बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डेंगू से लोगों को बचाने के लिए विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
Mon, 02 Sep 2024 03:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
मलाड़ में जागरूकता शिविर लगाने के साथ ही लोगों को घर-घर जाकर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में पिछले दो दिनों से बेशक डेंगू पॉजिटिव का कोई नया मामला नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिर पूरी सर्तकता बरती जा रही है। रविवार को ब्लॉक टिकरी के मलाड़ क्षेत्र में जागरूकता शिविर लगाने के साथ ही घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान सावधानियां बताने के साथ ही क्षेत्र में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता पोस्टर भी लगाए व वितरित किए गए। साथ ही ब्लॉक टिकरी में पड़ते मलाड़ गांव में विभाग की टीम द्वारा लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों के टेस्ट भी किए ताकि कोई वायरल बुखार समझ कर घर पर ही न बैठे रहे।
हालांकि, टेस्ट किए गए लोगों की रिपोर्ट नेगटिव आने से विभाग ने राहत की सांस ली है। डेंगू से बचाने के लिए विभाग की टीम विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों में जाकर लोगों को साफ सफाई सुचारू रूप से रखने के साथ ही अपने घर आंगन व छतों पर पुराने कबाड़ सामान को इकट्ठा न करने की हिदायत दे रहे है।
विज्ञापन
दो दिन से कोई नया मामला नहीं आया है, जिससे कुछ राहत मिली है। लेकिन, इसके बावजूद विभाग की ओर से लगातार लोगों जागरूक किया जा रहा है। साथ ही घर-घर जाकर टेस्ट भी किए जा रहे हैं। संभावित क्षेत्रों में फॉगिंग भी की जा रही है।
- राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी