फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, dengue, awareness

Udhampur News: गर्मी शुरू होते ही मच्छर से घबराया स्वास्थ्य विभाग, बना डालीं जागरूकता टीमें

Thu, 09 May 2024 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 09 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, dengue, awareness
डेंगू, मलेरिया और चिकन गुनिया से बचने के लोगों को बताएंगी तरीके, विभागीय तैयारियां शुरू
विज्ञापन

मार्च 2024 तक जिले में मिले हैं डेंगू के 720 और चिकन गुनिया के 16 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग की डेंगू और चिकन को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, इनसे निपटने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जागरूकता टीमें गठित की हैं, जो लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकन गुनिया से बचने के बारे में बताएंगी।
पिछले साल अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक जिले में डेंगू के 720 और चिकन गुनिया के 16 मामले सामने आए थे। डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसी के चलते विभाग की ओर से तैयारियों के साथ साथ लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगी। क्योंकि, जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होती जाएगी वैसे ही मच्छरों का भी जोर होता जाएगा। इसमें खासतौर पर डेंगू मच्छर की पहचान व उसके बचने के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सक्रिय हो गया है। अगर वैसे ही नगर परिषद विभाग भी गर्मियों का मौसम आने से पहले सक्रिय होकर शहर के सभी वार्ड में फॉगिंग करवाए।
विज्ञापन


जिले भर के अस्पतालों से आने वाली रिपोर्ट पर रखी जा रही नजर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू व चिकन गुनिया से बचने के लिए टीमें बनाई गई हैं। साथ ही जिला भर के अस्पतालों से इन दिनों में आने वाली रिपोर्ट पर नजर रखी जा रही है। वैसे 2023 में मलेरिया का कोई भी मामला नहीं आया था, लेकिन फिर भी सतर्कता रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऐसे करें डेंगू से बचाव
-अपने घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें
- पूरे बदन को ढक कर रखें
- घर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें
- घर में फॉगिंग करवाएं



विभाग की ओर से गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को डेंगू, चिकन गुनिया व मलेरिया से बचाने के लिए टीमों का गठन किया है। यह टीमें जिले भर में लोगों को जागरूक करेंगी। मार्च 2024 तक डेंगू के जिले में मामले मिले हैं। चिकन गुनिया का भी असर देखने को मिला है। नगर परिषद को चाहिए कि व शहर के सभी वार्ड सहित आसपास के इलाकों में भी फॉगिंग करवाए।
- डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed