फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, blood check

Udhampur News: पंचैरी में 143 लोगों में मिली खून की कमी, जीएमसी रेफर

Sun, 22 Sep 2024 06:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, blood check
एनीमिया मुक्त अभियान के तहत 785 लोगों की हुई जांच
विज्ञापन

विभाग की ओर से ब्लॉक में प्रस्तावित 13 में से आठ कैंप लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक पंचैरी के आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में दो सप्ताह में प्रस्तावित 13 में से आठ कैंप लगाए गए। इसमें करबी 785 लोगों की जांच की गई, 143 में खून की कमी मिली है। इन्हें बेहतर उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया है।
इसके साथ ही विभाग की ओर से यह भी प्रयास किया गया कि समय रहते खून की कमी पाए जाने वाले बच्चों व लोगों का इलाज शुरू हो सके। इसके लिए विभाग की ओर से विशेष टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिन लोगों में खून की कमी मिली है उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ ही जागरूक किया गया है। वहीं दो सप्ताह तक चले शिविरों में 445 महिलाओं व लड़कियों की स्क्रीनिंग हुई, जिनमें से 48 में खून की कमी मिली। इसी प्रकार 340 बच्चों की जांच में 95 में खून की कमी पाई गई। कुल मिलाकर 785 की स्कीनिंग की गई जिनमें 143 में खून की कमी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लाॅक में प्रस्तावित 13 शिविरों में से आठ लगाए गए हैं। पांच अभी लगाए जाने हैं। इन शिविरों का उद्देश्य एनीमिया से ग्रस्त लोगों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज मुहैया करवाना है। ब्लॉक में 785 लोगों की स्क्रीनिंग में 143 में खून की कमी मिली है। उन्हें आगे के उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया है।
- डॉ. गुरुदीप सिंह, बीएमओ, टिकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed