फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Handball Tournament, Mini Stadium

Udhampur News: अंडर 14 में जम्मू और अंडर 17 में उधमपुर ने मारी बाजी

विज्ञापन
Udhampur, Handball Tournament, Mini Stadium
उधमपुर। मिनी स्टेडियम में हैंडबाल के फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। आयोजक
- लड़कों की संभाग स्तरीय अंतर-जिला हैंडबॉल टूर्नामेंट संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से उपायुक्त सलोनी राय की अध्यक्षता और जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में मिनी स्टेडियम अंडर-14 और 17 आयु वर्ग के लड़कों के लिए संभाग स्तरीय अंतर-जिला हैंडबॉल टूर्नामेंट का समापन हुई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी कमल किशोर जंंडयाल के साथ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी और जोनल फिजिकल एजूकेशन आफिसर जिब ज्योति रानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जम्मू संभाग के विभिन्न पांच जिलों से लगभग 123 एथलीटों ने टूर्नामेंट में भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों, टीम प्रभारियों व प्रशिक्षकों और युवा सेवा एवं खेल विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों का स्वागत किया। प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने का संदेश भी दिया ताकि वे समाज में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रह सकें। बाद में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक वितरित किए। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम
अंडर -14 वर्ष बॉयज वर्ग
जिला जम्मू ने जिला पुंछ को 18-13 गोल से हराकर फाइनल मैच जीता

अंडर - 17
जिला उधमपर ने 11-10 गोल से जम्मू को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed