फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, GMC, cantine

Udhampur News: जीएमसी में कैंटीन की सुविधा अगले हफ्ते से

Mon, 22 Apr 2024 04:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
udhampur, GMC, cantine
निर्माण कार्य शुरू, डॉक्टरों सहित मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन को साल का मिला छह लाख रुपये राजस्व
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में आने वाले मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों और स्टॉफ को अब चाय-पानी और जूस आदि के लिए के दुकानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब अस्पताल परिसर में कैंटीन की सुविधा अगले हफ्ते से मिलने वाली है। रविवार से जीएमसी परिसर में कैंटीन बनाने का काम शुरू हो गया है। इस कैंटीन से अस्पताल प्रशासन को भी हर साल छह लाख रुपये राजस्व मिलेगा।
कैंटीन में लगने वाला सामान फ्रिज, चिमनी, काउंटर आदि परिसर में पहुंच गया है। इससे पहले जीएमसी में डाक्टरों के लिए कोई कैंटीन की कोई सुविधा नहीं थी। इस कारण डाक्टरों सहित मरीजों और तीमारदारों को चाय, नाश्ते और खाने के लिए बाहर दुकानों पर जाना पड़ रहा है। लेकिन, अस्पताल परिसर में कैंटीन खुलने से डॉक्टरों सहित लोगों खासकर तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि, दिन के समय तो लोग बाहर दुकानों से सामन ले आते थे, लेकिन रात के समय ज्यादा दिक्कत होती थी। अब जीएमसी परिसर में ही खाने-पीने के सामान के अलावा दूध, जूस, बिस्कुट आदि चीजे आसानी से व हर समय उपलब्ध होंगी। इससे अस्पताल प्रशासन के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। क्योंकि, कैंटीन से प्रति वर्ष छह लाख रुपये अस्पताल प्रशासन को मिलेंगे।
विज्ञापन


पहले अस्पताल परिसर में कैंटीन की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण डाक्टरों सहित तीमारदारों को बाहर जाकर खाना-पीना पड़ता था। इसे देखते हुए अस्पताल परिसर में ही कैंटीन खोली जा रही है, ताकि सुविधा मिल सके। कैंटीन में लगने वाला सामान आने के बाद काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article