फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Garbage in City, Red Carpet, Ribbon

Udhampur News: गंदगी के ढेर के पास रिबन लगाया, नेताओं को दिया उद्घाटन का न्योता

विज्ञापन
Udhampur, Garbage in City, Red Carpet, Ribbon
उधमपुर। नेताओं पर तंज कसने के लिए शहर की लंबी गली में गंदगी के ढेर पर फीता लगाते युवा: संवाद
- बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था पर नेताओं की चुप्पी पर शहरवासियों ने कसा तंज,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों हड़ताल से बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था पर नेताओं की चुप्पी पर तंज कसते हुए रविवार को शहरवासियों ने गंदगी के ढेर के आगे रेड कार्पेट बिछाकर नेताओं को रिबन काटने का न्यौता दिया। रिबन लगा देखकर गली से गुजर रहे अन्य लोग भी सोच में पड़ गए।
महेश बनाथिया व अन्य युवाओं ने कहा कि हमारे जिले के चारों विधायक केवल विकास कार्याें के उद्घाटन के रिबन काटने के दौरान बाहर निकलते हैं। उसी दौरान जनता से संवाद करते हैं। विकास कार्याें का फीता काटने के अलावा उनके पास फुर्सत नहीं होती। इसलिए बीते 20 दिन से गंदगी की समस्या जूझ रहे शहरवासियों की परेशानी पर उनका ध्यान नहीं जा रहा। उन्हें याद दिलाने के लिए ही हमें गंदगी के आगे रिबन लगाना पड़ा ताकि वे फीता काटने के बहाने ही सही, शहर के बाजारों में आकर हालात तो देखें और इसके समाधान के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

विधायक ने बताया राजनीतिक षडयंत्र
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल केवल उधमपुर में ही बल्कि पूरे जम्मू कश्मीर में जारी है। उनकी मांगों को पूरा करना सरकार के हाथ में है। सरकार ही इस इस संबंध में कोई फैसला ले सकती है। ऐसे में इस मसले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। जो लोग कुछ मीडिया पोर्टल के साथ मिलकर इस मसले का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहे हैं वे एक तरफ सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं और दूसरी तरफ इस मामले को राजनीति का मुद्दा बनाकर जनता और सफाई कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का प्रतिनिधि होने के नाते वे हड़ताल की वजह से पेश आ रही समस्या के समाधान को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। -विधायक पवन गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------

हम 20 दिन से लगातार हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार ने अभी तक हमारी मांगों को पूरा करने के लिए कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की है। इसलिए अब हम सोमवार को श्रीनगर सचिवालय के लिए पैदल मार्च करेंगे और वहां मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाएंगे।
डेविड संधू, प्रदेश अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी यूनियन
-------------------------------------
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरा शहर गंदगी से भर चुका है। संक्रामक रोग फैलने का डर पैदा हो गया है। लोग बदबू से परेशान हैं। हमने शनिवार को सीएम कार्यालय में फोन कर सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर समस्या के समाधान की मांग की थी। सोमवार को सफाई कर्मचारियों की सुनवाई का आश्वासन मिला था। देखते हैं आगे क्या हालात बनते हैं। इसके आधार पर ही व्यापार मंडल भी आगे की रणनीति तय करेगा।
-जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article