फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, gali problem

Udhampur News: इस्कान मंदिर व धार रोड की गली बदहाल, लोगों को लग रही ठोकरें

Mon, 02 Sep 2024 03:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 02 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
udhampur, gali problem
वार्ड 13 का मामला, सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान उखाड़ी गई टाइलें बढ़ा रही दिक्कतें
विज्ञापन

न तो बिछी सीवरेज लाइन, न हुई गली की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 13 से इस्कॉन मंदिर व धार रोड की ओर जाने वाली गली की हालत काफी खराब है, जिस कारण क्षेत्रवासियों सहित राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
हालांकि, कई बार स्थानीय लोगों गली की खस्ताहालत को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत भी करवा चुके हैं। लेकिन, आजतक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। सीवरेज विभाग की ओर से गली में कुछ निर्माण कार्य के लिए टाइलों को उखाड़ा था। लेकिन, न तो सीवरेज विभाग ने काम किया और न ही गली की मरम्मत करवाई गई।
विज्ञापन

इस कारण निकल रही टाइलें मौजूदा समय में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। लोगों ने नगर परिषद से जल्द सुध लेकर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गली की दयनीय दशा के चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। यह गली इस्कॉन मंदिर व धार रोड को जोड़ती है। इस कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी गली का इस्तेमाल करते हैं। बारिश के दिनों में गली की दशा ओर खराब हो जाती है। गली में फिसलन इतनी हो जाती है कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
- सुहेल खोखर, स्थानीय निवासी


बारिश में गली का पूरा पानी घरों व दुकानों में घुस जाता है। क्योंकि, इसी गली में बना नाला भी कचरे से पटा हुआ है। बारिश में नाले का पानी गली में बहता है। कई बार गली की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन आजतक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यह गली वार्ड आठ व 13 के बीच में है। इस कारण आजतक मरम्मत नहीं हो सकी है।
- शिवा पाधा, स्थानीय निवासी

अगर शहर के वार्ड की यह दशा है तो आप अंदाजा लगा सकते है कि ग्रामीण क्षेत्रों का क्या हाल होगा। प्रशासन से भी मांग करते है कि जल्द से जल्द गली की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
- अनिल कुमार, स्थानीय निवासी


गली में इस्कॉन मंदिर होने के चलते सुबह-शाम काफी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। इसकी खस्ताहालत के कारण आए दिन चालक घायल होते हैं। धार रोड मुख्य डाकघर जाने के लिए भी शॉर्टकट है। कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से गली की मरम्मत करने की गुहार लगा चुके है। डीसी से मांग है कि जल्द समस्या का संज्ञान लिया जाए।

- राहुल खोखर, स्थानीय निवासी



आचार संहिता के समाप्त होने के बाद वह खुद गली का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। गली की मरम्मत करवाने का प्रयास किया जाएगा। मौजूदा समय में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जा सकता है। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed