फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, full dress Rehearsal

Udhampur News: फुलड्रेस रिहर्सल के साथ स्वतंत्रता समारोह की तैयारियों पूरीं, बॉयज डिग्री कॉलेज सील

Wed, 14 Aug 2024 03:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 14 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
udhampur, full dress Rehearsal
एडीडीसी ने 8:50 बजे ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, सुरक्षाबलों सहित विभिन्न स्कूलों के दलों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गवर्नमेंट बॉयज डिग्री कॉलेज के मैदान में फुलड्रेस रिहर्सल के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद समारोह स्थल सहित बॉयज डिग्री कॉलेज रोड को 15 अगस्त तक सील कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
फुलड्रेस रिहर्सल साढ़े 8 बजे शुरू हुई। एडीडीसी रजिंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। एडीसी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया और एसएसपी जोगिंद्र सिंह भी मौजूद थे। 8:50 बजे मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ रिहर्सल का शुभारंभ किया व परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परेड का नेतृत्व पीएसआई अखिलेश खजूरिया ने किया। बेल्ट फोर्सेस के जवानों, एनसीसी कैडट, एनएसएस वालंटियर, स्कूल एवं कॉलेज के सिविल स्क्वायड, फ्लैग और बैंड ट्रूप्स ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में 30 दल कदमताल कर देंगे सलामी
परेड में कुल 30 टुकड़ियों का चयन किया गया है, जो मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे। इनमें मार्च पास्ट के लिए बेल्ट फोर्स के 3 और एक बैंड ग्रूप, एनसीसी के सात, एनएसएस के दो, सिविल के नौ, फ्लैग ट्रूप्स के पांच और बैंड के चार दल शामिल हैं। मुख्यातिथि ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान व बलिदान को सदैव याद रखने पर बल दिया। स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें देश भक्ति से जुड़े गीत और कुड नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इनमें 8 आइटम पेश की गई, जिनमें से छह प्रस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस समारोह में पेश की जाएंगी। वहीं, दो उस दिन शाम को होने वाले एटहोम कार्यक्रम में होंगी।
इन क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा
रिहर्सल के दौरान ओल्ड नेशनल हाइवे स्थित डाकबंगला तिराहे से डिग्री कालेज रोड पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करी दी थी। रिहर्सल के बादद समारोह स्थल को सील कर दिया गया। कॉलेज के साथ लगते पुलिस लाइन के मैदान में समारोह के दौरान की पार्किंग व्यवस्था स्थल को भी सुरक्षा घेरे में रखा गया है। डिग्री कॉलेज की इमारत व आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल सहित पुलिस की तैनाती की गई।
सामान्य लोगों को कॉलेज हॉस्टल गेट से मिलेगी अनुमति
समारोह के दिन डाकबंगला तिराहे पर पहचान एवं आमंत्रण पत्र की जांच के बाद ही समारोह स्थल की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। जिसके बाद पुलिस ने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी एवं आमंत्रण पत्र के साथ काॅलेज के मुख्य गेट से समारोह स्थल पर जाने की अनुमति होगी और पूरी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। अन्य लोगों को कॉलेज हॉस्टल गेट से इंट्री मिलेगी। मोबाइल के अलावा कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट, लाइटर और संदिग्ध सामग्री समारोह स्थल में ले जाने की की अनुमति नहीं होगी। समारोह स्थल को शिव नगर से जोड़ने वाली डालफिन लेन, पीडब्ल्यूडी लेन सहित अन्य संपर्क रास्तों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। लोगों की बेवजह की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनें।
- जोगिंद्र सिंह, एसएसपी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed