{"_id":"66450e8deac1dbf4fd025a62","slug":"udhampur-fire-gangeda-forest-udhampur-news-c-10-1-jam1007-361403-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गंगेड़ा के जंगलों में लगी आग, वन कर्मियों ने पुलिस की मदद से बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गंगेड़ा के जंगलों में लगी आग, वन कर्मियों ने पुलिस की मदद से बुझाई
Thu, 16 May 2024 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते गंगेड़ा के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। लेकिन, दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल तक न पहुंच पाने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मंगलवार रात को करीब नौ बजे गंडाला पहाड़ी पर स्थित वन विभाग के कंपार्टमेंट संख्या 64 के जंगल में अचानक आग की लपटें उठती देखी गईं। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग एवं पुलिस को दी और खुद भी आग पर काबू पाने में जुट गए। सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन सड़क संपर्क न होने की वजह से वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाया। वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी ब्रह्म दत्त टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग की ओर से हाल ही में इस कंपार्टमेंट को तैयार किया गया है। आग के कारण वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। बहरहाल विभाग की ओर से जांच की जा रही है। ब्लॉक अधिकारी ब्रह्म दत्त ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।