फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, electricity worker, demand

Udhampur News: 2006 से लगे अस्थायी कर्मियों को करें पक्का

Fri, 16 Feb 2024 03:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
udhampur, electricity worker, demand
उधमपुर। बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार से 2006 से लगे कर्मियों को पक्का करने की मांग उठाई है। जुगल किशोर व अन्य ने कहा कि उस समय 316 कर्मियों की तैनाती हुई थी। 2013 में 168, 2019 में 72 अस्थायी कर्मियों को स्थायी किया गया था। विभाग की ओर से अब 55 नए अस्थायी कर्मचारियों के नाम पुरानी लिस्ट में डाले गए हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सरकार से मांग करते है कि जो 2013 की लिस्ट से अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जा रहा है वैसे ही किया जाए। अगर सरकार व विभाग द्वारा नए 55 अस्थायी कर्मचारियों को उनसे पहले स्थायी किया गया तो वह लोग कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 2006 में विभाग में अस्थायी कर्मचारी लगे है उन्हें पहले स्थायी किया जाए। उसके बाद विभाग में आए नए अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। हम किसी के खिलाफ नहीं है। बिजली विभाग के एक्सईएन सुनील दत्त पंडोह ने बताया कि अस्थायी कर्मी का शिष्टमंडल उनसे मिला। उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed