फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, election, three district

Udhampur News: तीन जिलों की आठ विस सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Thu, 19 Sep 2024 07:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, election, three district
विधानसभा चुनाव 2024 : पहले चरण के मतदान का मॉक पोल के साथ हुई शुरुआत, मतदान के बाद प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे
विज्ञापन

आठ सीटों पर 25 निर्दलीयों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के 64 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
48 शहरी समेत 1328 केंद्रों पर डाले गए वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के तहत जम्मू संभाग के तीन जिलों की आठ सीटों इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल विस क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।
बुधवार को आठ सीटों से 25 निर्दलीयों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के 64 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से तीनों जिलों के 48 शहरी समेत 1328 केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुए और शाम छह बजे समाप्त हुआ। सभी संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
पहले चरण से पहले सुरक्षा बलों ने रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में आने-जाने वाले सभी एंट्री पाॅइंट पर वाहनों की जांच की और मतदान केंद्रों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र पर सुबह सवा 6 बजे मॉक पोल हुए। किश्तवाड़ में पीठासीन अधिकारी आशुक्ता शाहीन ने कहा कि मॉक पोलिंग अच्छे से हुई। सभी तैयारियां अच्छे से की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तवाड़ के एक मतदान केंद्र पर विरोध-प्रदर्शन
किश्तवाड़ के बागवान मोहल्ला स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मतदान कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि, बाद में हालात पर काबू पा लिया गया। किश्तवाड़ के डीएम राजेश कुमार शवन ने कहा कि यहां लोगों में कुछ असमंजस थी, जिसे सुलझा लिया गया है। पहचान को लेकर हल्का विवाद हुआ था। एक व्यक्ति के पास पहचान पत्र नहीं था। बाद में स्थिति सामान्य रही।

पाडर नागसेनी में भाजपा उम्मीदवार खुश
पाडर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा ने मतदान के लिए मतदाताओं को दी। उन्होंने कहा कि जैसे लोग अपने घरों से निकले और मताधिकार का प्रयोग किया, यह दर्शाता है कि लोगों का लोकतंत्र में पूरा विश्वास है।

विकार रसूल ने किया हैट्रिक का दावा
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने 2008 और 2014 में बनिहाल सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने दावा किया है कि वह तीसरी बार भी चुनाव जीतेंगे। उन्होंने बनिहाल में पोलिंग स्टेशन पर मतदान के बाद कहा कि आज मैंने अपने समर्थन में पहले के मुकाबले अधिक लोगों को देखा है। विश्वास है कि इस चुनाव में भी मुझे जीत मिलेगी। पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार मेरा विश्वास अधिक है।

शगुन परिहार ने जनता पर जताया भरोसा
किश्तवाड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने वोट डालने के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता अमन-चैन चाहती है और यहां के विकास की रणनीति को अपनाएगी। भाजपा की जीत निश्चित है।

सलीम भट ने कहा जनता ने दिया विकास को वोट
बनिहाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सलीम भट ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है। इस बार विकास को वोट करना है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घरों से बाहर निकलें और मतदान करें, ताकि यहां विकास हो।


सज्जाद शासिन को चुनावी माहौल लगा सकारात्मक

बनिहाल विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद शाहीन ने मतदान केंद्र 49 पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि माहौल बहुत सकारात्मक है। जनता नेकां को सत्ता में देखना चाहती है। लोगों में खुशी है। उम्मीद है कि हम अच्छे बहुमत से सरकार बनाएंगे।


खालिद नजीब को नेकां की कामयाबी पर विश्वास
डोडा विधानसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार खालिद नजीब ने भी कहा कि माहौल अच्छा है। मतदान अच्छे तरीके से हो रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस कामयाब होगी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घरों से निकलें और अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed