{"_id":"66ea0c731cfd2a76ba0f125a","slug":"udhampur-election-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-115476-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू संभाग के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ व रामबन में मतदान आज, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू संभाग के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ व रामबन में मतदान आज, तैयारियां पूर्ण
Wed, 18 Sep 2024 04:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण के तहत आठ विस सीटों पर 64 प्रत्याशियों के भविष्य के लिए सात लाख से ज्यादा लोग डालेंगे वोट
मतदान के लिए 48 शहरी समेत कुल 1328 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच 18 सितंबर को मतदान होगा। इसके तहत जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों की आठ सीटों पर 25 निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े 64 लोग मैदान में हैं।
इनकी किस्मत का फैसला 7,18,080 मतदाता 1328 मतदान केंद्रों में वोट देकर तय करेंगे। तीनों जिलों 7,18,080 मतदाताओं में 3,67,958 पुरुष और 3,46,107 महिला और 15 ट्रांसजेंडर हैं। इनके लिए 48 शहरी और 1280 ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
तीनों जिले की आठ सीटों के लिए 25 निर्दलीय समेत समेट 64 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसमें डोडा से 27, किश्तवाड़ से 22 और रामबन से 15 उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान को लेकर हर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंगलवार को चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच गए और कुछ बुधवार तड़के पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
डोडा में 3,10,586 मतदाताओं के लिए बनाए 534 मतदान केंद्र
पहले चरण में डोडा जिले की तीन सीटों के लिए मतदान होंगे। इनमें इनमें डोडा और भद्रवाह सहित नवगठित डोडा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3,10,586 हैं। इनमें 160057 पुुरुष और 1,50,521 महिला सहित आठ ट्रांसजेंडर हैं। इनके लिए शहर में 23 और ग्रामीण क्षेत्र 511 समेत कुल 534 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 8 आजाद उम्मीदवार शामिल हैं।
- भद्रवाह : विस क्षेत्र भद्रवाह में सबसे अधिक 1,24,568 मतदाता है। इनमें 63,944 पुरुष व 60,618 महिला समेत 6 ट्रांसजेंडर हैं। इनके लिए शहर में 11 और ग्रामीण क्षेत्रों में 185 मतदान केंद्र स्थापित हैं। यहां से सात उम्मीदवार मैदान में हैं।
-डोडा : डोडा में 98,582 मतदाताओं में 50,546 पुरुष और 48,034 महिला समेत दो ट्रांसजेंडर हैं। शहर में 12 और ग्रामीण क्षेत्रों में 159 सहित 171 मतदान केंद्र बनाए हैं। यहां पर 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-डोडा वेस्ट : नव गठित डोडा वेस्ट में में कुल मतदाता 87,436 हैं। इनमें 45,567 पुरुष व 41,869 महिलाएं हैं। इनमें लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 167 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां 8 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रामबन की दो सीटों के 15 प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे 2,24,195 मतदाता
रामबन जिले में दो सीटों पर मतदान होने हैं। इनमें रामबन और बनिहाल विस क्षेत्र शामिल है। जिले में कुल 2,24,195 मतदाता है। इनमें 1,16,008 पुरुष और 1,08,185 महिलाओं समेत दो ट्रांसजेंडर हैं। इनके लिए शहर में 14 और ग्रामीण क्षेत्र में 351 समेत 365 मतदान केंद्र स्थापित हैं। दोनों सीटों पर 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें सात निर्दलीय हैं।
-रामबन : विस क्षेत्र रामबन में 98,099 मतदाताओं में 50,982 पुरुष और 47,116 महिला समेत एक ट्रांसजेडर मतदाता शामिल है। इनके लिए शहर में नौ और ग्रामीण क्षेत्र में 162 समेत 171 मतदान केंद्र बनाए हैं। आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।
-बनिहाल : कुल 1,26,096 मतदाताओं में 65,026 पुरुष और 61,069 महिलाओं समेत एक ट्रांसजेंडर है। इनके लिए 5 शहरी और 189 ग्रामीण समेत 194 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किश्तवाड़ के 429 मतदान केंद्रों पर 1,79,299 वोटर करेंगे मतदान
जिले में तीन सीटों पर मतदान होगा। इनमें किश्तवाड़ और इंद्रवाल व नवगठित पाडर-नागसेनी सीट शामिल हैं। इनमें कुल 1,79,299 मतदाता हैं जिनमें 91,893 पुरुष और 87,401 महिला समेत 5 ट्रांसजेंडर हैं। इनके लिए 11 शहरी और 418 ग्रामीण समेत कुल 429 मतदान केंद्र स्थापित हैं। 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 10 आजाद उम्मीदवार हैं।
-इंद्रवाल : विस क्षेत्र इंद्रवाल में 64,101 मतदाताओं में 33,189 पुरुष और 30,911 महिलाओं समेत 1 ट्रांसजेंडर है। इनके लिए ग्रामीण 156 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-किश्तवाड़ : किश्तवाड़ में कुल मतदाताओं की संख्या 74,466 है। इनमें 37,838 पुरुष और 36,625 महिला समेत 3 ट्रांसजेंडर हैं। इनके लिए शहरी 11 और ग्रामीण 154 समेत कुल 165 मतदान केंद्र हैं। 7 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।
-पाडर-नागसेनी : पाडर नागसेनी में कुल 40,732 मतदाता में 20,866 पुरुष और 19,865 महिला समेत एक ट्रांसजेंडर है। इनके लिए 108 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।